बागली: बागली विधायक मुरली भंवरा ग्राम लोहारदा स्थित गोदना सोसायटी पहुंचे, किसानों से की चर्चा
Bagli, Dewas | May 5, 2026 मंगलवार दोपहर 4:00 बजे बागली विधायक मुरली भवरा ग्राम लोहारदा स्थित गोदना सोसायटी पहुंचे जहा किसान भाईयों द्वारा गेहूं तुलाई में हो रही समस्या से अवगत कराया गया। किसानों ने बताया कि व र्तमान में केवल 3 तौल कांटों से तुलाई की जा रही है, जिससे प्रतिदिन मात्र 10 से 15 ट्रैक्टर ही तौल हो पा रहे हैं और समय पर उपज तुलाई में परेशानी हो रही है।