बरेली: 50 रुपये के क्वार्टर ने बहाया खून! बरेली में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में महज 50 रुपये के क्वार्टर को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि एक युवक को चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया गया। सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन बारादरी पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रिंकू भारती ने युवक अरुण गंगवार से 50 रुपये का क्वार्टर मांगा।