मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के नगला अनी निवासी अभिषेक कुमार पुत्र मदनलाल ने शनिवार को डीएम और एसपी से शिकायत करते हुए बताया की वह राम बाग चौराहे पर अंडे का ठेला लगाता है। तभी वहां शराब के नशे में दो लोग आए अंडे खाए और रुपए नहीं दिए। जब रुपए मांगे तो मारपीट की ओर साथियों को बुलाकर के भी मारपीट की। जिसमें शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।