सिसई: आर्ट ऑफ लिविंग के योग गुरु द्वारा सत्संग संध्या का आयोजन, कई गणमान्य लोग हुए शामिल
Sisai, Gumla | Jul 1, 2025 एक दिवसीय सत्संग संध्या का कार्यक्रम रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु संत स्वामी शिवानंद जी एवं विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा, हिन्दू जागरण झारखंड के परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा,विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सिसई के रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड ने दीप प्रज्वलित कर किया।