बाबई: मेहरागांव और सर्राकेसली के बीच बाइक चालक ने फरियादी को टक्कर मारी, फरियादी को चोट आई, पुलिस ने मामला दर्ज किया
शनिवार को करीब 7 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी सालकराम पिता नंदकिशोर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की मेहरागांव एवं सर्राकेसली के बीच तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए काले रंग की मोटरसाइकिल चालक ब्रिजेश ने फरियादी को टक्कर मार दी हादसे में फरियादी के हाथ और पैर में चोट आई पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के मामला दर्ज किया।