बाबई: ग्राम शुक्करवाडा में कार की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
शुक्रवार को 7 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी शालकराम पिता चेतराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की शुक्करवाडा में राधे-राधे ढाबे के पास कार क्रमांक MP22 CA 0758 के चालक ने तेज वा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए फरियादी को टक्कर मार दी। हादसे मे फरियादी के हाथ और पैर में चोट आई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।