राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोक भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
इसके बाद उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर में स्वयं साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
#GandhiJayanti #LalBahadurShastri #SwachhBharat #CleanIndia #GandhiJayanti2026 #Chhattisgarh #RamenDeka #Swachhata