महमूदाबाद: बीती रात बकहुआ बाजार के पास सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे चार युवक हुए घायल
सदरपुर थाना क्षेत्र के गौडेचा-सदरपुर मार्ग पर बकहुआ बाजार के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।