काको: भेलू बीघा गांव में कुएं में डूबकर एक मासूम की हुई मौत
Kako, Jehanabad | May 19, 2024 काको थाना क्षेत्र के भेलु बीघा गांव में कुंए में डूबकर एक ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के संबंध में ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भेलू बीघा गांव निवासी रामप्रीत यादव की ढाई वर्षीय पौत्री खेलने के क्रम में घर के पास के कुंए जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई।