काको: काको थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पहल बीघा गांव के समीप से शराब के नशे में झूमते हुए दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Kako, Jehanabad | May 17, 2024 एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में काको थाने की पुलिस ने शराब के नशे में झूमते दो व्यक्तियों को पकड़ा है। मामले में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गश्ती के क्रम में पहल बिगहा गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव एवं लाल बाबू प्रसाद यादव को नशे की हालत में हंगामा मचाते पकड़ा गया।