काको: महमदपूर में मतदाता जागरूकता को लेकर जीविका दीदीयों के द्वारा रात्रि चौपाल एवं मशाल जुलूस का किया गया आयोजन
Kako, Jehanabad | May 17, 2024 जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत महमद पूर गांव में सुगंधा जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा रात्रि चौपाल एवं मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में जीविका दिदीयों ने भाग लिया । इस दौरान क्षेत्र के लोगों को आगामी 1 जून को लोक सभा निर्वाचन के दौरान मतदान करने हेतु जागरूकता फैलाते हुए अपील किया गया।