काको: काको थाने की पुलिस ने काको बाजार के समीप से एक बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त
Kako, Jehanabad | May 16, 2024 काको थाने की पुलिस ने काको बाजार के समीप से अवैध बालू लदे एक ट्रेक्टर को जप्त किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रेक्टर कही बालू बेचने जा रहा है। सूचना के उपरांत गश्ती दल को बाजार के पास एक बालू लदा ट्रेक्टर आता दिखा। जहां पुलिस को देख ट्रेक्टर चालक अपनी वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गय।