जगदलपुर: जगदलपुर में आयोजित द चेस नेशन शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का सफल समापन हुआ
द चेस नेशन द्वारा निर्मल विद्यालय, जगदलपुर में आयोजित शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, सुकमा, कोंटा, कोंडागांव और बीजापुर सहित विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रतियोगिता को और भी प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया।