गरखा: गरखा एवं कोपा में पुलिस की कार्रवाई, 451 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Garkha, Saran | Apr 15, 2026 गरखा एवं कोपा थाना क्षेत्र में मध्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप बरामद की है। गड़खा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन को जप्त किया जिसमें तलाशी के दौरान 401 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। हालांकि वहां पर सवार तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।