कोंडागांव: कोंडागांव नगर के दुर्गा पंडालों में गरबे की धूम, नवरात्रि के पांचवें दिन मंदिरों में माता के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
शारदीय नवरात्र को लेकर जिला मुख्यालय कोंडागांव में मां दुर्गा की आराधना के साथ ही गली मोहल्लों के विभिन्न दुर्गा पंडालों में गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं नवरात्र की पांचवे दिन सोमवार को नगर की विभिन्न देवी मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।वहीं श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।