खंडवा: रक्तदान का पुण्य, VIP दर्शन का सौभाग्य! ओंकारेश्वर में नई व्यवस्था
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अब आस्था के साथ मानव सेवा का भी संदेश दे रहे हैं। जिला प्रशासन की एक पहल के तहत, रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं को भगवान ओंकारेश्वर के निशुल्क शीघ्र (VIP) दर्शन की सुविधा मिल रही है। मंगलवार से इस व्यवस्था को श्रद्धालुओं से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा