तेंदूखेड़ा आयुष विभाग के दिशा निर्देशन में आंगनबाड़ी केदो में निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया।जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर राजकुमार पटेल के निर्देशन में डॉक्टर बृजेश के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में शाम 5 बजे तक 57 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के साथ में निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई।