धौलपुर: नगर परिषद कार्यालयपर विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षदों ने उठाई आवाज नगर परिषद आयुक्त से की मुलाकात
बारिश की वजह से धौलपुर शहर में जलभराव की समस्या से नगर परिषद को अवगत कराने के लिए वार्ड पार्षदों ने मीटिंग बुलाने की मांग की है। मीटिंग में 16 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करने के बाद नियत समय के भीतर समस्या के समाधान की मांग की गई है।आयुक्त से मुलाकात करने पहुंचे विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने बताया कि बारिश की वजह से पूरा धौलपुर शहर बदहाल है।