जशपुर: कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में खाद बरामद कर पूरे भंडारण को किया गया सील, कृषि विभाग सतर्क
रविवार को दोपहर 2:00 मिली जानकारी, कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में खाद बरामद कर पूरे भंडारण को सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कृषि विभाग पत्थलगांव और फरसाबहार की संयुक्त टीम ने ग्राम खारीबहार में एक मकान पर छापेमारी की। जांच के दौरान वहां भारी मात्रा में उर्वरक का अवैध भंडारण पाया गया। अधिकारियों ने मौके से कुल 342 बोरी, लगभग 17.1 टन पकड़ा था।