रावटी: जमीन की बात को लेकर ग्राम नाहरपुरा में महिला के साथ आरोपी ने की मारपीट
Rawti, Ratlam | Jul 22, 2024 जमीन की बात को लेकर ग्राम नाहरपुरा में मीराबाई पति मकना कटारा के साथ बालू पिता थावर कटारा ने मारपीट की वही जान से खत्म करने की धमकी दी। फरियादिया के आवेदन पर रावटी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 296 115 (2) 351(3) बीएनएस व 294 323 506 भादवी में किया केस दर्ज।