बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के लिए जागरूकता रैली आयोजित
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी के लिये जिला परिवहन कार्यालय तथा यातायात पुलिस के साझा नेतृत्व में जन-जागरूकता रैली गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे निकाली गयी. इस मौके पर बच्चों ने यातायात नियमों की उल्लंघन करने वाले चालक तथा हेलमेट के बिना दो पहिया वाहन चलने वालों को नियम पालन के लिये शपथ दिलायी और उन चालकों को चॉकलेट भेंट स्वरूप प्रदान किया.