बालोद: 25 लाख किसानों के खातों में 10,000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक भुगतान, चेमन देशमुख ने कहा- प्रदेश में उत्साह और खुशहाली
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि भाजपा घोषणाओं की नहीं, बल्कि परिणामों की राजनीति करती है। प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 10,000 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित कर सरकार ने अपने संकल्प को सिद्धि में बदल दिया है।पूरे प्रदेश में उत्साह, विश्वास और गर्व का वातावरण है।