फतेहाबाद: फतेहाबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा नगर और देहात मंडल की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई
फतेहाबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मंगलवार को भाजपा की नगर एवं देहात मंडल कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान मानवेंद्र सिंह राठौड़ ,जिला मंत्री बबीता चौहान, आशा देवी चक समेत मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता योगेश चौहान आदि मौजूद रहे