खरौंधी: खरौंधी में शतचंडी महायज्ञ सह देवी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा
खरौंधी प्रखंड में गुरुवार को मां देवी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ मे धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। संत सुंदर यतिराज जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित पांच दिवसीय मां देवी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या मे