खजनी: परसौनी में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञों ने दिए बचाव के सुझाव
ग्राम सभा परसौनी में ग्राम प्रधान रामस्वरूप निषाद के नेतृत्व में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराकर निःशुल्क दवाओं और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर का संचालन निर्मला देवी हॉस्पिटल, बाघागाड़ा की टीम ने किया।