सिकंदराराऊ: नगरिया कपासिया में थ्रेसर मशीन से दर्दनाक हादसा, मूंग की थ्रेसिंग के दौरान युवक की हुई मौत
नगरिया कपासिया में मूंग की फसल की थ्रेसिंग के दौरान मशीन का ऊपरी लोहे का कवर तेज रफ्तार से निकला संदीप के सिर से जा टकराया, परिजन तुरंत उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।