छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियानों के दौरान साहस, नेतृत्व और उत्कृष्ट सेवा के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
दोनों अधिकारियों ने कठिन परिस्थितियों में सुरक्षा अभियानों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ पुलिस बल के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।
राष्ट्रपति द्वारा मिला यह सम्मान पुलिस जवानों और अधिकारियों को कर्तव्य, समर्पण और साहस के साथ देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।
#ShauryaChakra #ChhattisgarhPolice #CGNews #Bravery #balaghattalk