BAGHPAT DESK : बागपत, 08 जुलाई 2026--- माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी से आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रति विद्यार्थी ₹1,200 की धनराशि यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी क्रय करने के लिए हस्तांतरित की। साथ ही प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया तथा 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने हेतु भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू का निष्पादन भी किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का सम्मान भी किया गया।
जनपद बागपत के क