चूरू: गांव गाजसर में हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के प्रशिक्षण केंद्र में चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़कर सामान किया गया पार
Churu, Churu | Apr 12, 2026 चूरू के गांव गाजसर स्थित पुराने राजकीय स्कूल में संचालित हिन्दुस्तान स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र में चोरी की वारदात सामने आई है। हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के जिला प्रभारी कुलदीप गोयल ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत में बताया गया कि वह पिछले तीन महीनों से अवकाश पर थे।