मंडी: बारिश व बर्फबारी से सराज व थलौट में 28 सड़कें बाधित ,एडीएम मंडी मदन कुमार ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Feb 6, 2024 एडीएम मंडी मदन कुमार ने मंगलवार को बताया कि मंडी जिला में हुई लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण रोड़, बिजली और जल सुविधाओं को भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा लेकिन प्रशासन द्वारा समय पर इन बाधित सड़क और परियोजनाओं को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है जिसमें मंगलवार को मंडी जिला में 28 सड़कें बाधित रही जिसमें सराज विधानसभा क्षेत्र में 17 शामिल हैं।