मंडी: साईगलू के पास सड़क धंसने से मंडी कोटली एनएच बंद, लोगों को 5 किलोमीटर अतिरिक्त सफर कर पहुंचना पड़ रहा मंडी
Mandi, Mandi | Feb 6, 2024 मंडी कोटली एनएच पिछले 24 घण्टों से साईगलू के पास सड़क धंसने से बंद पड़ा हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।लोगों को 5 किलोमीटर अतिरिक्त सफर काटकर वाया वीर लाग होकर मंडी पहुंचना पड़ रहा है।24 घंटे से साईगलू के पास धंसी सड़क को सुचारू करने को लेकर अभी तक कोई प्रयास नहीं हो पाए हैं, जिसको लेकर लोगों में काफी रोष हैं।