मंडी: 48 घण्टे बाद बहाल हुआ मंडी कोटली एनएच, साईगलू के पास सड़क धंसने से था बंद
Mandi, Mandi | Feb 6, 2024 कोटली ऊपमंडल के तहत साईगलू में बारिश के चलते संडक धंसने से पिछले 48 घण्टों से बंद पड़े मंडी कोटली एनएच को मंगलवार को बहाल कर दिया हैं।साईगलू के पास एनएच के बंद हो जाने से लोगों को वैकल्पिक मार्ग वीर लाग का लंबा सफर तय कर मंडी पहुंचना पड़ रहा था।अब इस एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया हैं, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।