पटना ग्रामीण: ऑपरेशन मुस्कान के तहत एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने 48 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को किया सुपुर्द
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सोमवार को एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने पटना पूर्वी क्षेत्र से गुम या चोरी हुए एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बरामद किए गए कुल 48 मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया है। सोमवार दोपहर 3:45 पर परिचय कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी दी है।