दमोह: चैनपुरा में होलिका दहन में त्रिशूल से आरक्षक पर हमला करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 7 वर्ष की सजा
Damoh, Damoh | Apr 1, 2026 दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुरा मोहल्ले में होलिका दहन के दौरान आरक्षक पर त्रिशूल से हमला करने वाले आरोपी सूरज अहिरवार को जिला न्यायालय ने 7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र नारायण सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया। 14 मार्च 2025 को आरोपी ने आरक्षक राजेश गौड़ पर पीछे से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था।