नामकुम: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन में जांच के दौरान अवैध गांजा किया बरामद
Namkum, Ranchi | May 7, 2026 रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन की जांच के दौरान अवैध गांजा बरामद किया है। गुरुवार शाम करीब छह बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के द्वारा जब ट्रेन की जांच की गई तब लावारिस हालत में मिले ट्रेन से 13 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद अवैध गांजा की कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।