चंदिया: युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
जानकारी के मुताबिक विवेक कोल पिता अनिल कोल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बडेरी थाना कोतवाली ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम ओवरा थाना चंदिया निवासी सुरेन्द्र कोल पिता नत्थू कोल उम्र 28 वर्ष ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।