होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में तेज रफ्तार कार का कहर, तीन बाइक और बिजली के खंभे को मारी टक्कर, एक घायल
नर्मदापुरम में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने अफरा-तफरी मचा दी। अग्निहोत्री गार्डन के सामने एक वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़े तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार नगर पालिका के बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे खंभा टूटकर गाड़ी के नीचे फंस गया। इस हादसे में एक राहगीर भी घायल हो गया। घायल की पहचान बसंत निवासी नारायणपुर के रूप में हुई है।