सलोन: सलोन कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
24:6:2026 को 4:30 शाम सलोन कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ मोहम्मद आरिफ निवासी छोटा घोसियाना मजरे आशिकाबाद कोतवाली सलोन व सरताज निवासी धरई कोतवाली सलोन नाम के दो अभियुक्तों को चोरी के सामान दो बैटरा,नगदी,व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।