जखनिया: STF, एसओजी और कासिमाबाद थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार, सीओ कासिमाबाद
गाजीपुर में कासिमाबाद थाना, सर्विलांस सेल और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सन्देश चौधरी के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वाराणसी रेंज के डीआईजी द्वारा इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।