भोरे: बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने पर लामी चौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाई
प्रखंड की लामीचौर में शनिवार की शाम 4 बजे भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश बरनवाल की दुकान पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने पर जश्न मनाया। बंगाल में सुबेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान से महामंत्री रविकांत पांडे, अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह कई लोग मौजूद रहे।