सिकंदरा: रनधीरपुर में तिजोरी तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी, औजार छोड़कर फरार हुए चोर; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
मंगलपुर थाना क्षेत्र के रनधीरपुर गांव में 29 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि चोर तिजोरी तोड़ने के लिए समसी और सरिया का इस्तेमाल कर रहे थे, जिन्हें वे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। जांच के दौरान