बारुन: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बारुण का CBSE 10वीं रिजल्ट 100%, छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास
औरंगाबाद जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बारुण ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष कक्षा दसवीं की सीबीएसई परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।