जहानाबाद: 88 चेहरों पर लौटी मुस्कान, जहानाबाद पुलिस ने लौटाए 15 लाख के गुम मोबाइल
जहानाबाद पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत 88 गुम हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बताया कि विभिन्न थानों की कार्रवाई में करीब 15.12 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल बरामद किए गए। उन्होंने लोगों से मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाना में सूचना देने की अपील की।