ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के नगर से 5 मई को लापता 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने छतरपुर जिले से किया दस्तेयाब
5 मई को लापता 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने छतरपुर जिले से किया दस्तेयाब, किशोरी की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक शहडोल ने 10 हज़ार का इनाम भी घोषित किया था, एसपी की विशेष टीम ने छतरपुर जिले से दस्तयाब कर शहडोल ले आई और परिजनों के हवाले कर दिया है।परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज किया गया था।पुलिस जांच के बाद धारा बढ़ाई जाएगी।