भिवानी: भिवानी शहर में सौ कचरा ढेाने वाली रेहडिय़ों की होगी खरीद,दरोगाओं में वितरित किए गए सफाई उपकरण नगर परिषद प्रतिनिधि भवानी
अब जल्द ही शहर की स्वच्छता को पंख लगने वाले है। रिंग रोड व शहर के अंदरूनी सडक़ों व गलियों में राह चलते व्यक्ति कचरा नहीं फेंकंगे,बल्कि इन सभी राहों पर नगरपरिषद डेस्टबीन रखवाने जा रही है। फिलहाल नगरपरिषद ने शहर के लिए एक हजार छोटे डेस्टबीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डेस्टबीन की खेप पहुंचने के बाद शहर के अधिकांश सडक़ों व गलियों में स्थापित किए जाएंगे।