भिवानी: पैनल अधिवक्ता सुबे सिंह ने गांव ढ़ाणी श्यामा में लगाया कानूनी जागरूकता शिविर
कानूनी जागरूकता शिविर गांव ढ़ाणी श्यामा में लगाया गया। पैनल अधिवक्ता सुबे सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को बच्चों की शिक्षा एवं उनके भविष्य के लिए जागरूकता हेतु जानकारी दी गई। नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व कानूनी जानकारी से लोगों को अवगत करवाया गया।