थाना भोगनीपुर के गिरधरपुर गांव के भूरेलाल ने बताया कि पुत्री प्रतिभा शुक्रवार रात करीब 8 बजे घर में खेल रही थी। तभी कटिया मशीन की चपेट में आकर पुत्री का हाथ घायल हो गया। परिजन मासूम को सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां से मासूम को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।