म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव में रविवार को बाहर कमाने गए युवक का शव पहुंचते ही पूरे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया और शव को एंबुलेंस से उतारने से इनकार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय अशर्फीलाल पुत्र जय सिंह लिलासी के एक ठेकेदार के माध्यम से कानपुर में पाइप लाइन के कार्य के लिए गए थे। बताया जा