इस्लामपुर: इस्लामपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, डीएसपी कुमार ऋषिराज ने दी जानकारी
नालंदा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार नालंदा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सुहावनपुर सूढ़ी गांव में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक कारीगर को गिरफ्तार किया तथा बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उप