नानपारा: रुपईडीहा पुलिस ने पारिवारिक विवाद और विवाह को लेकर शांति भंग करने वाले 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में धारा 170 BNSS से संबंधित पारिवारिक विवाद एवं विवाह को लेकर शांति भंग करने वाले 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। नियमानुसार कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत में पुलिस ने लिया विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए संबंधित को माननीय नानपारा न्यायालय पेशी हेतु रवाना किया।